फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Needs More Govt Teachers

Bageshwar News: प्रवक्ताओं की आस में बीत गया ये साल

Sun, 24 Dec 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Needs More Govt Teachers
बागेश्वर जिले के सरकारी इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं के 276 पद रिक्त, 136 पदों पर अतिथि शिक्षक दे रहे हैं सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। शिक्षा सत्र 2023-24 शिक्षकों की कमी के बीच गुजरने जा रहा है। जिले के सरकारी इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं की भारी कमी है। प्रवक्ताओं के 276 पद रिक्त हैं। मार्च-2024 में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी साल भर प्रवक्ताओं की आस में पत्राचार करते रहे लेकिन अब तक कोई उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही है।
जिले के 61 राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के 533 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष मात्र 257 प्रवक्ता तैनात हैं। 136 पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात हैं। 116 पदों पर कोई तैनाती नहीं है। जिन विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भी तैनात नहीं हैं, उन विद्यालयों में एलटी के शिक्षकों के भरोसे शिक्षण व्यवस्था चल रही है। जिले का शिक्षा महकमा रिक्तियों की पूर्ति के संबंध में लगातार विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजता है लेकिन नियुक्तियों की राह नहीं खुलती।
विज्ञापन

कोट-
शिक्षकों की कमी दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई नियुक्ति होते ही प्रवक्ताओं के पद भरे जाएंगे।-जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।
इनसेट-
प्रधानाचार्य के 58 तो प्रधानाध्यापकों के 25 पद रिक्त

बागेश्वर। जिले में प्रवक्ता, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की कमी है। जिले के 61 राजकीय इंटर कॉलेज में से मात्र तीन में स्थायी प्रधानाचार्य तैनात हैं। 58 सरकारी इंटर कॉलेज प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। जिले के 32 राजकीय हाईस्कूल में से मात्र सात में स्थायी प्रधानाध्यापक तैनात हैं। 25 हाईस्कूल प्रभारी के हवाले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed