फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Markets Shuts Down today

व्यापार मंडल ने किया 24 को बाजार बंद रखने का ऐलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Markets Shuts Down today
बागेश्वर में एसडीएम से मुलाकात करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नवरात्र और दशहरा के दौरान नुमाइशखेत मैदान में बाहरी व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने का विरोध तेज हो गया है। एसडीएम और व्यापारियों के बीच दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद व्यापार मंडल ने आज (शनिवार) को बाजार बंद रखने का एलान किया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर में डुगडुगी कर सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन

नगरपालिका ने नुमाइशखेत मैदान में नवरात्र के दौरान बाहरी लोगों को दुकानें आवंटित की हैं। जिसके विरोध में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सुबह व्यापारियों ने एसडीएम हरगिरी को कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया। शाम को नुमाइशखेत मैदान में व्यापारियों और एसडीएम के बीच दोबारा वार्ता हुई। दोनों बार की बातचीत में कोई हल नहीं निकला। आक्रोशित व्यापारियों ने बाहरी लोगों के बुलावे को महोत्सव के दौरान नगर के व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए उठाया कदम बताया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि नुमाइशखेत मैदान में आए व्यापारियों का कहना है कि उन्हें नगरपालिका की ओर से मेले के लिए बुलाया गया है। बाहरी व्यापारियों के आने से स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा कि व्यापारियों का अहित किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 24 सितंबर को व्यापारी बाजार बंद रखकर बाहरी व्यापारियों को दुकान आवंटित करने का विरोध करेंगे। वहां पर सचिव पुष्कर किरमोलिया, उपाध्यक्ष हेम जोशी, सुरेश सोनियाल, पूरन रावत, भूपेंद्र जोशी, राहुल साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed