फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Got Black Out Partly

पालिका की लाइट काटी, बागेश्वर में अंधेरा पसरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar Got Black Out Partly
बागेश्वर। यूपीसीएल ने साढ़े 22 लाख के बकाएदार नगरपालिका की बिजली काट दी है। इस कारण सोमवार को आधे नगर में अंधेरा छाया रहा। अभी पूरे नगर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन नहीं काटे गए हैं। इस वजह से आधे शहर में स्ट्रीट लाइट जल रही है। मंगलवार को शेष स्ट्रीट लाइटों की बिजली भी काट दी जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल का नगर पालिका पर साढ़े 22 लाख रुपया बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब नगर पालिका ने बिजली का बिल जमा नहीं किया तो यूपीसीएल ने सोमवार को नगरपालिका के स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटने का काम शुरू कर दिया। करीब आधे नगर में स्ट्रीट लाइटों के संयोजन काट दिए गए हैं। इस वजह से बागनाथ क्षेत्रए स्टेशन रोड समेत तमाम इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं जली। इन इलाकों में अंधेरा पसरा रहा। वहीं तहसील रोड समेत तमाम इलाकों की स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन अभी नहीं काटे गए हैं।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि नगर पालिका के ऊपर 22 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। पालिका ने इस वित्तीय वर्ष में कोई भी रकम जमा नहीं की। नगर पालिका को कई बार बिल जमा करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। जब नगर पालिका ने बकाया भुगतान करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो बिजली काटने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। सोमवार को तमाम स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। शेष स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन मंगलवार को काट दिए जाएंगे। ईई का कहना है कि तमाम सरकारी महकमों ने बिजली का बकाया जमा नहीं किया है। इन महकमों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed