{"_id":"6271759e2951de518b2117dc","slug":"bageshwar-gets-rain-shower-bageshwar-news-hld461466076","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में झमाझम बारिश, जंगलों की आग बुझी, धुंध भी छंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में झमाझम बारिश, जंगलों की आग बुझी, धुंध भी छंटी
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंगलवार को बागेश्वर के साथ ही जिले के तमाम इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक लौट आई है। ठंड से निजात मिली है। जंगलों की आग भी बुझ गई है। बारिश से वातावरण में छाई धुंध छंट गई है, कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई।
मंगलवार दोपहर बाद पौने चार बजे से जिला मुख्यालय में तेज बारिश हुई। बारिश से वातावरण में ठंडक लौट आई है। जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से जंगलों में लगी आग भी पूरी तरह से बुझ गई है। जंगली की आग के कारण पिछले एक महीने से वातावरण में छाई धुंध छंट गई है। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि हुई, हालांकि अधिक ओले नहीं गिरे। किसानों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में गेहूं की फसल अभी अच्छी तरह से पकी नहीं है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम इलाकों में शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था। बीते शनिवार को भी जिला मुख्यालय और कपकोट क्षेत्र में बारिश हुई थी। रविवार को कपकोट, लीती, शामा क्षेत्र में बारिश हुई थी। बारिश से वनाग्नि से परेशान हो चुके वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल
बागेश्वर। मंगलवार की बारिश ने बागेश्वर नगर की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। बारिश के कारण नगर के नदीगांव को जाने वाली सड़क से गोमती पुल तक पानी का भराव हो गया। नगर के स्टेशन रोड और तहसील रोड में भी कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। निकास नालियां न होने से यह दिक्कत आई है। नगर में कई स्क्रबर बंद होने से यह दिक्कत आई है। नगर का ड्रेनेज सिस्टम कैसे दुरुस्त होगा, यह अहम सवाल है।

बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR