फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar District Hospital Gets OPD Hike

बढ़ता तापमान और वातावरण में फैला धुंआ सेहत पर डाल रहा बुरा असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar District Hospital Gets OPD Hike
बागेश्वर के जिला अस्पताल में पर्ची कटाने को लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज स्वास्थ्य जांच कराने को पहुंचे रहे हैं। डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ उन्हें बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गर्मी बढ़ने के साथ वनाग्नि की घटनाएं भी होने लगी हैं। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सामान्य बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। धुएं से होने वाली सांस और आंख संबंधी परेशानी का इलाज कराने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। गर्मी के चलते खानपान में लापरवाही होने पर पेट संबंधी बीमारियां बढ़ने लगती है। पेट की समस्या से पीड़ित मरीज भी जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से स्वास्थ्य जांच करवाने वालों की भीड़ रही। दोपहर तक ओपीडी में 499 लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों वायरल फीवर, पेट संबंधी परेशानियां बढ़ रही है। वातावरण में धुआं छाने से सांस और आंख के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
इन बातों का रखें ध्यान
अधिक ठंडी और अधिक गर्म चीजों के सेवन से बचें
संतुलित आहार के साथ ही हर दिन शरीर के लिए कुछ समय निकालें
संभव हो तो सुबह के समय खुली हवा में प्राणायाम करें
बासी भोजन का प्रयोग बिल्कुल न करें
मौसमी फलों का प्रयोग जरूर करें
किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed