फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar city traffic system worsened after the Uttarayani mela

Bageshwar: उत्तरायणी मेले के बाद नगर की यातायात व्यवस्था धड़ाम, जगह-जगह लग रहा जाम; चालक हो रहे परेशान

Tue, 21 Jan 2025 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 Jan 2025 04:57 PM IST
सार

उत्तरायणी मेला बीतने के बाद बागेश्वर नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भोटिया मार्केट और आसपास बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगी हैं, बावजूद इसके नगर में वाहनों का प्रवेश सुचारू हो गया है। जिसके चलते लोग परेशान है।

विज्ञापन
Bageshwar city traffic system worsened after the Uttarayani mela
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागेश्वर जिले में उत्तरायणी मेला बीतने के बाद नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भोटिया मार्केट और आसपास बाहरी व्यापारियों की दुकानें अब भी लगी हैं, बावजूद इसके नगर में वाहनों का प्रवेश सुचारू हो गया है। जिसके चलते लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में चुनावी रैली के चलते भी जाम के हालात बने।

विज्ञापन

 

नगर में उत्तरायणी मेले के आयोजन के दौरान यातायात रूट में बदलाव किए गए थे। 19 जनवरी को मेला समाप्त होने के बाद 20 जनवरी से नगर में यातायात पूर्ववत कर दिया गया। हालांकि बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगी होने से खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ अब भी उमड़ रही है। बाजार में लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही के कारण अधिकांश स्थानों पर जाम लग रहा है। जिला अस्पताल सड़क समेत सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार को नगर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन के कारण भी जगह-जगह जाम के हालात बने।

विज्ञापन

 

इधर, यातायात निरीक्षक चंदन भंडारी ने बताया जिला अस्पताल सड़क पर दुकानें लगी होने से जाम लग रहा था। जिसके चलते अस्पताल सड़क पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोका जा रहा है। अन्य स्थानों पर भी जाम की स्थित बनने पर यातायात पुलिस तत्काल जाम खुलवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed