फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar block for outstanding work in the first place

उत्कृष्ट कार्यों के लिए बागेश्वर ब्लॉक को पहला स्थान

Wed, 20 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 Bageshwar block for outstanding work in the first place
पुरस्‍कार - फोटो : अमर उजाला

पंचायती सशक्तीकरण अभियान के तहत बागेश्वर ब्लॉक को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को ब्लॉक प्रमुख को प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करेंगे।  भारत सरकार के पंचायती सशक्तीकरण अभियान के तहत केंद्रीय पंचायती राज विभाग विभाग की ओर से प्रदेश के सभी विकासखंडों का सर्वे कराया गया था।

विज्ञापन


यह सर्वे प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर किया गया। इसके तहत अभिलेखीकरण, योजनाओं का सत्यापन, संचालित गतिविधियों सहित विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर बागेश्वर को प्रदेश के 95 विकासखंडों में पहला स्थान दिया गया।
विज्ञापन


24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल को झारखंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करेंगे। प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने खुशी जताते हुए सभी का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed