फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar becomes winner in state level taekwondo

Bageshwar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में बागेश्वर बना विजेता

Thu, 23 Nov 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 23 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar becomes winner in state level taekwondo

विज्ञापन
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 42 स्वर्ण छह रजत और सात कांस्य पदक जीतकर बागेश्वर की टीम पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ के 180 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 120 से अधिक मैच खेले गए। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। पिथौरागढ़ की टीम ने छह स्वर्ण जीतकर दूसरे और नैनीताल की टीम चार स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कपकोट अनुराग आर्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के संयोजक सीईओ जीएस सौन ने सफल संचालन के लिए सभी लोगों का आभार जताया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. मनोज रावत, धीरज साह, नारायण पांडेय, ललित नेगी, शुभम साह, प्रियंका रानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की, दर्वान सिंह परिहार, दीप चंद्र जोशी, बीडी पांडेय, प्रताप डसीला, किरन नेगी, राजेंद्र पूना, महिपाल गढि़या आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed