फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar: 10 transformers blown due to lightning

बागेश्वर : बिजली गिरने से 10 ट्रांसफार्मर फुंके

Sat, 01 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar: 10 transformers blown due to lightning
बागेश्वर। जिले में बीते शुक्रवार की शाम को हुई तेज बारिश में तीन तहसील क्षेत्रों में 10 ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे करीब तीन हजार की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांडा तहसील क्षेत्र के जेई मदन जोशी ने बताया कि क्षेत्र में बिजली गिरने से खुनौली, रावतसेरा, सिमकूना और झांकरा गांव के ट्रांसफार्मर फुंक गए। एक ट्रांसफार्मर से प्रभावित लोगों के लिए पास के ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दुगनाकुरी क्षेत्र के चार गांवों के ट्रांसफार्मर भी बिजली गिरने से खराब हो गए हैं। इस कारण इन गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
विज्ञापन

वहीं जेई योगेश पांडेय ने बताया कि दोफाड़ गांव का ट्रांसफार्मर भी बिजली गिरने से फुंक गया है। गांव के लिए दूसरी लाइन से व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बहुली में लगा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया है। इधर ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि बिजली गिरने से कई ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा से नए ट्रांसफार्मर मंगाकर जल्द ही खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed