फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Bageshwar

थुणाई-मिहिनिया-खोली मोटर मार्ग बदहाल होने से ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Bageshwar
कीड़ से सनी बागेश्वर की थुणाई-खोली सड़क में बाइक को धक्का मारकर धकेलते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों के लिए बनी थुणाई-मिहिनिया-खोली सड़क बदहाल हो गई है। मार्ग पर डामरीकरण न होने से कई स्थानों पर कीचड़ और मलबा पटा है। वाहन चालक मार्ग पर कई जगह फंस रहे हैं।
विज्ञापन

मजबूर होकर क्षेत्रवासियों को चार किमी का फेरा लगाकर ग्राम मोटासेमल से जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग के थुणाई से पांच वर्ष पूर्व मिहिनिया-खोली मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। भटोली तक मार्ग पर डामरीकरण भी कराया गया, लेकिन भटोली से खोली तक डामर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरेछिना मोटर मार्ग में द्वारिकाछिना के पास पहाड़ी दरकने से सड़क अक्तूबर 2019 से एक वर्ष तक बंद भी रही। एक वर्ष बाद मार्ग खुला, लेकिन क्षतिग्रस्त स्थान पर अब भी डामरीकरण नहीं हो सका है।
इसलिए थुणाई से खोली के बीच करीब 700 मीटर मार्ग पर डामरीकरण का इंतजार है। डामर न होने से बारिश के दिनों में मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क में जमा कीचड़ वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है।
कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। चौपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान जीना परिहार, हरीश सिंह, कमलेश कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल, दिनेश कांडपाल, गोविंद प्रसाद, जगदीश कांडपाल, हेम चंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बदहाल होने से क्षेत्रवासियों को मोटासेमल से होकर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
इसके लिए चार किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। वाहन का अतिरिक्त किराया भी भुगतान करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मार्ग में डामरीकरण कर जनसमस्या सुलझाने की मांग की है।
मिहिनिया-खोली मोटर मार्ग से अमतौड़ा, काकड़ा, खोली, भटोली, डुंगरगांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। क्षेत्र में पांच हजार से अधिक की आबादी को लाभ देने वाली सड़क खस्ताहाल होने से परेशानी बढ़ गई है। लोनिवि को समस्या का निदान यथाशीघ्र करना चाहिए।

- जीना परिहार, ग्राम प्रधान खोली।
मोटर मार्ग बदहाल होने से लोग परेशान हैं। जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए 30 से 50 रुपये का अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के लिए भी 50 से 100 रुपये अतिरिक्त भाड़ा पड़ रहा है। विभाग को बताने पर भी समस्या नहीं सुलझी है।
- कुंवर सिंह परिहार, पूर्व ग्राम प्रधान खोली।
थुणाई-मिहिनिया-खोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने का प्रस्ताव तैयार है। बरसात के बाद इस मार्ग पर डामरीकरण कराया जाएगा।
- एसके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed