फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   babita came first in aipan competition

ऑनलाइन ऐपण प्रतियोगिता में बबीता दानू ने बाजी मारी,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
babita came first in aipan competition
बबीता दानू। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आयुर्विजन ग्रुप की ओर से दिवाली पर्व पर आयोजित ऑनलाइन ऐपण प्रतियोगिता में बागेश्वर की बबीता दानू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। हल्द्वानी की प्रिया बोरा को दूसरा और गुरुग्राम की यामिनी पांडे को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित ऐपण प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चली। इसमें ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र आदि से 110 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हाथ से बनाए हुए ऐपण की फोटो खींचकर भेजनी थी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रदेश की प्रसिद्ध हस्त शिल्पकार आइशा कालरा चौहान ने निभाई।
विज्ञापन

ग्रुप के संस्थापक भूपेंद्र कोरंगा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम आयुर्विजन ग्रुप के फेसबुक पेज पर लाइव कार्यक्रम के माध्यम से घोषित किए गए हैं। विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को दीपक सिंह बिष्ट, विजया कोरंगा, धीरज बिष्ट आदि ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed