फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BABA WON TWO GOLD MEDAL

बागेश्वर के पंकज ने राज्य निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक झटके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
BABA WON TWO GOLD MEDAL
बागेश्वर के पंकज कालाकोटी ने प्रांतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के कक्डात निवासी पंकज कालाकोटी ने 18वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पंकज पिछले तीन वर्षों से लगातार राज्य चैंपियन बने हुए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य राइफल संघ की ओर से देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 25 से 31 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में त्रिलोक सिंह कालाकोटी के पुत्र पंकज कालाकोटी ने उपलब्धि हासिल की। पंकज ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ वरिष्ठ पुरुष वर्ग, 50 मीटर फ्री पिस्टल आईएसएसएफ वरिष्ठ पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

वह अब तक आठ बार राज्य चैंपियन और दो बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके है। इसी साल मई माह में जर्मनी में पंकज कालाकोटी ने रजत पदक हासिल किया था। पंकज कालाकोटी दो नागा इंफेंट्री बटालियन में सिपाही हैं। इस समय वह जम्मू और कश्मीर के पुंछ में तैनात है। पंकज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने और अभ्यास करने के लिए उन्हें उनकी बटालियन से छह अगस्त को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटालियन के अधिकारियों ने दिया खेलने का पूरा मौका
बागेश्वर। पंकज कालाकोटी ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू और कश्मीर में तनाव होने के बावजूद अधिकारियों ने उनसे खेल में ध्यान देने को कहा। साथ ही अभ्यास करने का पूरा मौका दिया। पंकज कालाकोटी ने दो नागा बटालियन और कमान अधिकारी कर्नल पंकज चंद को इसका श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed