फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Azim Premji Foundation Organises Workshop

कला और क्रॉफ्ट से अंग्रेजी को रोचक और मनोरंजक बनाने की पहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Azim Premji Foundation Organises Workshop
बागेश्वर में अंग्रेजी को सरल तरीके से पढ़ाने के टिप्स देते संदर्भदाता। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अंग्रेजी को रोचक, सरल और मनोरंजक बनाने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने दो दिनी कार्यशाला आयोजित की है। इसमें प्राथमिक और जूनियर शिक्षकों को कला और क्रॉफ्ट की मदद से अंग्रेजी पढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक फ्रैंकी और निधि ने प्रिंट रिच मैटीरियल की जानकारी दी। कहा कि कई बच्चों को अंग्रेजी विषय को समझने में दिक्कत आती है। ऐसे में कला और क्रॉफ्ट की मदद से इसे रोचक बनाया जा सकता है। मुख्य संदर्भदाता राजेश्वरी कार्की ने बर्थडे ट्री, दीवार पेंटिंग, अंग्रेजी शब्दों को विभिन्न आकार और प्रकार देने, विभिन्न चित्रों में अंग्रेजी शब्दों का समावेश करने आदि का प्रशिक्षण दिया। फाउंडेशन के जिला समन्वयक विजय नौटियाल ने कहा कि शिक्षा में नवाचार से बच्चों को काफी लाभ होगा। वहां पर समन्वयक बृजेश जोशी, शिक्षक हेम पाठक, नीतू भारती नेगी, उर्वादत्त कांडपाल, संजय पूना, जगदीश दफौटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed