{"_id":"5af08f6c4f1c1b23338b71ae","slug":"ayush-got-gold-in-international-taikwando","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष ने ताइक्वांडो में झटका स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष ने ताइक्वांडो में झटका स्वर्ण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयुष को पदक देते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोफाड़ गांव निवासी आयुष कालाकोटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर 14 ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। गत 23 और 24 अप्रैल को दिल्ली मेें आयोजित इस प्रतियोगिता में सात देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उन्हें मिली इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आयुष प्रेमा पार्वती जगाती स्कूल नैनीताल में कक्षा नौवीं का छात्र है। उसके पिता हरीश कालाकोटी व्यावसायी जबकि माता प्रेमा देवी गृहिणी है। उसकी उपलब्धि पर पुंगरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश रौतेला, पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी, खेल मंत्री अरविंद पांडे और विधायक बलवंत भौर्याल आदि ने खुशी जाहिर की है।