फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Awareness programme orgnised.

Bageshwar News: वॉल पेंटिंग से दी वोटर हेल्पलाइन नंबर और एप की जानकारी

Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Awareness programme orgnised.
बागेश्वर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप की टीम ने गरुड़ में वॉल पेंटिंग का आयोजन किया। राइंका की दीवार पर कई स्कूल और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक चित्र बनाए। मतदाताओं से आगामी पांच सितंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

कला समन्वयक राजेश्वरी कार्की के नेतृ़त्व में आयोजित वॉल पेंटिंग में राइंका गरुड़, राबाइंका पाये, सेंट एडम्स, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़ और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। विद्यार्थियों ने दीवार चित्रण के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, सी विजिल एप, वोटर हेल्पलाइन एप, दिव्यांग मतदाताओं के लिए बने सक्षम एप की जानकारी दी। चित्रों के माध्यम से लोगों के बिना किसी लालच, भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के महापर्व में अनिवार्य रूप से भागीदारी करने की अपील की गई।
विज्ञापन

स्वीप के सहायक नोडल आलोक पांडेय ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग टीम प्रचार प्रसार कर रही है। नुक्कड़ सभा, दीवार चित्रण, मतदाता शपथ, पंपलेट आदि से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर स्वीप के ब्लॉक प्रभारी उमेश जोशी, जीपी कुनियाल, कन्हैया वर्मा, मुर्शिल सिद्दीकी, प्रीति नेगी, श्याम चरण पाटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed