{"_id":"61d9d36f5180c938706c6fb3","slug":"awairness-by-cycling-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4503900120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत भ्रमण पर निकले भास्कर को साइकिलिस्ट प्रदीप ने दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत भ्रमण पर निकले भास्कर को साइकिलिस्ट प्रदीप ने दिए टिप्स
विज्ञापन
बागेश्वर के द्योनाई से साइकिलिस्ट को रवाना करते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रदेश में नए स्टार्टअप की संभावनाओं के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देश भ्रमण पर रवाना ग्राम मेलाडुंगरी निवासी भास्कर भंडारी द्यौनाई से कौसानी को रवाना हो गए हैं। द्यौनाई से हितैषी संस्था के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उन्हें रवाना कर सफल यात्रा के लिए शुुभकामनाएं दीं। अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट प्रदीप राणा ने उन्हें यात्रा के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
बागेश्वर से रवाना होने के बाद पहले दिन भास्कर बमराड़ी तक गए थे। जहां उन्होंने लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की संभावनाएं बताईं। शुक्रवार शाम वह द्यौनाई पहुंचे। जहां उन्होंने देश और विदेश में साइकिल से यात्रा कर चुके साइकिलिस्ट प्रदीप राणा के घर में रात बिताई। इस दौरान प्रदीप ने उन्हें देश के विभिन्न साइकिल रूटों की जानकारी देकर यात्रा में आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए।
शनिवार को हितैषी संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप सिंह राणा की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने भास्कर को आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई। राणा ने कहा कि भास्कर को हर पड़ाव पर यथासंभव मदद करनी चाहिए। इस मौके पर राजीव कांडपाल, पुष्पा राणा, पूूजा बोरा, पनराम, सुनील दोसाद, राजू राना, प्रतिभा राना आदि रहे।