फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Assessment of disaster affected works

आपदा से प्रभावित योजनाओं का आकलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Assessment of disaster affected works
बागेश्वर में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को सुधारने की रणनीति बनाते विभागीय अधिकारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक में सीडीओ डीडी पंत ने जिले में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परिसंपत्तियों की जानकारी ली। उन्होंने आपदा से प्रभावित योजनाओं का आकलन कर इसकी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई खंड के इंजीनियरों ने बताया कि अत्यधिक बर्फबारी के कारण कपकोट में रिखाड़ी-बाछम एवं शामा-गोगिना मोटर मार्ग पर आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। बर्फ हटाने के लिए दो जेसीबी एवं पर्याप्त मात्रा में कार्मिक लगाए गए हैं। लोनिवि कपकोट के ईई संजय पांडे ने बताया कि कपकोट क्षेत्र के तेजम, लीती, बनलेख, तिलसारी, धरमघर में अत्यधिक बर्फबारी से यातायात बाधित हो रहा है। इसी प्रकार बागेश्वर से सोमेश्वर मोटर मार्ग पर हो रहे भूस्खलन से भी दो सड़कों पर यातायात आए दिन बंद हो रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के जेटीओ सीएस लोहुमी ने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्र लीती में बर्फबारी के कारण संचार व्यवस्था बाधित है। शेष स्थानों पर संचार व्यवस्था सही है जबकि आम लोग जिले की कमजोर संचार सेवा से परेशान हैं। बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, सीएओ बीपी मौर्य, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, ईई राजेंद्र प्रसाद, भाष्कर पांडे, एसके जॉन, सीपीएस गंगवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed