{"_id":"6958056b6ff1b7dc510705a1","slug":"assam-rifles-havildar-cremated-with-full-military-honours-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121169-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: असम राइफल्स के हवलदार की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: असम राइफल्स के हवलदार की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के सुडिंग गांव निवासी असम राइफल्स के जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनका निधन ड्यूटी के दौरान हो गया था। जवान के निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
सुडिंग गांव के तारा सिंह दानू (50) पुत्र खीम सिंह दानू असम राइफल्स में हवलदार थे। वह मिजोरम में तैनात थे। विगत 30 दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सुड़िंग लाया गया जहां से लोहारखेत के गजियाबगड़ घाट तक उनकी शवयात्रा निकाली गई। वहीं घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से आए सिग्नल कोर के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। तहसीलदार नीतीशा आर्या ने पुष्प चक्र अर्पित किया। मृतक जवान के भाई कुंदन सिंह दानू और पूरन सिंह दानू ने चिता को मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सूबेदार बलवीर सिंह टाकुली, ग्राम प्रधान प्रवीण टाकुली, सूबेदार प्रताप सिंह कपकोटी, सूबेदार अमर सिंह, खुशाल सिंह, त्रिलोक सिंह, बालम सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। हवलदार अपने पीछे पत्नी सुशीला और 10 साल की बेटी निधि को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी और बेटी कपकोट में रहती हैं।