{"_id":"641c986543fa5e476a06533c","slug":"asked-for-permission-to-take-vehicle-in-the-route-made-from-numaishkhet-ground-bageshwar-news-c-8-1-90928-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नुमाइशखेत मैदान से बने मार्ग में वाहन ले जाने की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नुमाइशखेत मैदान से बने मार्ग में वाहन ले जाने की अनुमति मांगी
Thu, 23 Mar 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत और चौरासी की महिलाएं विधायक सुरेश गढि़या को ज्ञापन देते हुए। संवाद
बागेश्वर। चौरासी और नुमाइशखेत क्षेत्र की महिलाओं ने नुमाइशखेत मैदान से जाने वाले रास्ते में वाहन संचालित करने की अनुमति मांगी है। महिलाओं ने कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या को ज्ञापन सौंपकर मैदान में स्थानीय लोगों के वाहन लाने पर लगी पाबंदी को हटाने की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि नुमाइशखेत मैदान के किनारे से बने मार्ग से स्थानीय लोग अपने वाहन ले जाते थे जिसे नगरपालिका ने बंद कर दिया। बताया कि क्षेत्र में किसी के बीमार पड़ने या किसी तरह की घटना होने पर एंबुलेंस और फायर सर्विस का वाहन नुमाइशखेत के किनारे पर बने मार्ग तक पहुंच जाता था। अब बीमार लोगों को मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता है।
मैदान से बने मार्ग को बंद किए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है जबकि सरकारी कार्यक्रमों के दौरान नुमाइशखेत मैदान में वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहती है। कहा कि स्थानीय लोगों के लिए मैदान मार्ग से वाहन ले जाने पर रोक लगाकर उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। विधायक ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का जल्द निस्तारण करने को कहा। ज्ञापन सौंपने वालों में शशि साह, भगवती पांडेय, पुष्पा कनवाल, गंगा देवी, माया साह, गीता कार्की, भगवती जोशी, दया साह, क्षमा साह आदि मौजूद रहे।