फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arested in kapkot

विवाहिता की हत्या के मामले में पति और उसकी बुआ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arested in kapkot
हत्यारोपी तुलसी देवी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के भनार गांव में 11 जुलाई को घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में विवाहिता के पति और पति की बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीते 11 जुलाई को भनार निवासी भवानी देवी (40) का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। 22 जुलाई को ग्राम शामा निवासी गिरीश चंद्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह ने कपकोट थाने में तहरीर दी थी। बताया कि 11 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि उसकी दीदी भवानी देवी की मृत्यु हो गई। उसने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाने में आईपीसी की धारा 302/201 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी रचिता जुयाल ने कपकोट थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट को प्रकरण की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सीओ कपकोट संगीता के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने सूचना जुटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को भवानी देवी की हत्या के आरोप में उसके पति भूपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह और भूपाल की बुआ तुलसी देवी को भनार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक लोकेश रावत, कांस्टेबल भगत राम, खुशाल राम, प्रदीप रौतेला, महिला कांस्टेबल शारदा शामिल थे।

हत्यारोपी भूपाल सिंह।

हत्यारोपी भूपाल सिंह।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed