फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arested in bageshwar

पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Arested in bageshwar
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंवारी निवासी बलवंत राम की पुत्री का शव मार्च में एक पेड़ से लटका मिला था। बलवंत ने 28 मार्च को तहसील गरुड़ की राजस्व पुलिस चौकी जखेड़ा में तहरीर दी।
बताया कि तहसील थराली, जिला चमोली के ग्राम नलधुरा निवासी उमेश राम और अन्य लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी पुत्री को मार दिया है।
बलवंत की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस जखेड़ा में 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने 12 अप्रैल को मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ शिवराज सिंह राणा ने मामले की विवेचना की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने शुक्रवार को आरोपी उमेश को डंगोली बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज जोशी, आरक्षी जीवन चंद्र पांडेय, नवीन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed