{"_id":"58d2b7344f1c1b2f4a1a45eb","slug":"appeal-of-cooperation-in-maintaining-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी बाजार में व्यापारियों से वार्ता करती नगर पंचायत अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने भराड़ी बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों से बाजार में स्वच्छता बनाए रखने में पूरा सहयोग देने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि पॉलिथीन की थैलियों की बिक्री और इसके प्रयोग, थर्माकोल से बनी थालियों, ग्लास और कटोरियों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी इनके उत्पादों की कतई बिक्री न करें, ग्राहकों को भी सामान कागज या जूट से बनी थैलियों में ही दें। ग्राहकों को सामान ले जाने के लिए घर से कपड़े का थैला लाने को कहें। उन्होंने व्यापारियों से कूड़ा इधर उधर न फेंकने, नदियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने की अपील की। कहा कि उच्च न्यायालय से सार्वजनिक स्थलों और नदियों में कूड़ा फेंकने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना और छह महीने की सजा का प्राविधान किया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी लोगों से नगर और गांवों को स्वच्छ रखने की अपील की है। गांव और शहर में स्वच्छता बनाए रखने सभी अपना योगदान दें। इस मौके पर ईओ हरिचरण सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, दान सिंह ऐठानी, दिनेश राठौर और महेश शाही आदि मौजूद थे।