फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Appeal for Covid19 Vaccination

कोरोना का खतरा तभी होगा कम, जब कोविड रोधी टीका लगाएंगे हम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Appeal for Covid19 Vaccination
रोबिंसन दास, पादरी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगाई है। यह लापरवाही ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना काल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। तब किस तरह इस संक्रमण ने एक तरह की तबाही मचा दी थी। हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारी महसूस करने की जरूरत है। खुद तो बूस्टर डोज लगाना ही है, जो इससे वंचित रह गए हैं उन्हें भी प्रेरित करना है। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी अपील की है कि कोरोना का टीका अवश्य लगाएं। इससे जहां कोरोना टीकाकरण का आंकडे़ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा हो सकेगा।
कई लोग बूस्टर डोज नहीं लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा। मेरी सभी से अपील है कि वे बूस्टर डोज अवश्य लगाएं। इससे समाज को कोरोना मुक्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-रोबिंसन दास, पादरी
बूस्टर डोज न लगाना घातक साबित हो सकता है। मेरी सभी बच्चे, युवा और बुजुर्गों से अपील है कि वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर बूस्टर डोज अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय वाणी, जिला पंचायत सदस्य तल्ला भाटकोट भैंसियाछाना
मेरा सभी से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सभी लोग बूस्टर डोज लगाएं। ग्रामीणों को इसमें किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हैं तो वह अपने प्रधान को बता सकते हैं।
बबीता भाकुनी, ब्लॉक प्रमुख, हवालबाग
खतरा अब भी टला नहीं है जिन लोगों ने दूसरी और प्रीकॉशन डोज नहीं लगाई है, उन्हें तत्काल टीका लगाना चाहिए। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोविड रोधी टीका लगाना जरूरी है।
-अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर
कोविड महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का ही असर है कि देश में महामारी का असर कम हो गया है। हम सबका फर्ज है कि टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनें।
-संजय साह जगाती, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर
कोविड ने जब पूरे विश्व को प्रभावित कर दिया, ऐसे में टीका ही उम्मीद की किरण बनकर आया है। सभी लोगों को खुद व अपनों की सुरक्षा के लिए कोविड रोधी टीका लगाना चाहिए।

गणेश दत्त कांडपाल, जिला संयोजक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट
बागेश्वर में साढ़े चार लाख लोगों ने लगाया टीका
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में भी टीकाकरण कराने वालों की संख्या साढ़े चार लाख के करीब पहुंच चुकी है। अब तक जिले में 2,15,299 लोगों को पहली, 1,98,501 लोगों को दूसरी और 30,377 लोगों को प्रीकॉशन डोज लग चुकी है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई तरह से पहल की जा रही है। इन दिनों घर-घर दस्तक अभियान चलाया गया। 15 दिनों के लिए शुरू हुए इस अभियान की समयावधि खत्म होने के बाद भी विभाग ने इसे जारी रखा है। घर-घर दस्तक के तहत 7,940 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गए हैं। हालांकि जिले में जिस उत्साह के साथ लोगों ने पहली डोज लगाई, दूसरी और एहतियातन डोज में उत्साह कुछ कम दिखा।

बबीता भाकुनी, ब्लाक प्रमुख हवालबाग।

बबीता भाकुनी, ब्लाक प्रमुख हवालबाग।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed