{"_id":"5c6c08adbdec224d044546cf","slug":"another-co-operative-society-blows-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 निवेशकों को 70 लाख रुपये डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 निवेशकों को 70 लाख रुपये डूबने की आशंका
Tue, 19 Feb 2019 11:24 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में कोतवाली पुलिस का घेराव कर जानकारी देते निवेशक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में लंबे समय से काम कर रही एक और सोसायटी सवालों के घेरे में हैं। मंगलवार को इस सोसायटी के निवेशकों ने कोतवाली घेरी और पुलिस को तहरीर सौंपकर जमा राशि वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
अर्थलेंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड नाम से एक कोऑपरेटिव सोसाइटी बागेश्वर जिला मुख्यालय में बीते कुछ वर्षों से काम कर रही थी। सोसाइटी ने कुछ वर्षों तक तो जमा राशि नियत समय में खाताधारकों को लौटी दी लेकिन बीते दो तीन वर्षों से जमा राशि परिपक्व होने के बाद भी वापस नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
कई बार मांग करने के बाद भी सोसाइटी के संचालक ने जब जमा राशि वापस नहीं लौटाई तो मंगलवार को खाताधारक कोतवाली पहुंच गए। खाताधारकों ने सोसाइटी के स्थानीय ब्रांच मैनेजर को भी बुला लिया। पूछताछ के बाद भी मैनेजर निवेशकों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि निवेशकों की राशि वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
70 लाख रुपये डूबने का अंदेशा
बागेश्वर। अर्थलेंड डेवलपर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी में बागेश्वर के तीन सौ से चार सौ निवेशकों का लगभग 70 लाख रुपयों के डूबने की आशंका है। अर्थलेंड के स्थानीय प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि बागेश्वर में लगभग चार सौ लोगों ने सोसाइटी में निवेश किया है। कुल जमा राशि लगभग 70 लाख हो सकती है। बताया कि सोसाइटी उदयपुर, राजस्थान की है, जिसके निदेशक विजय पांडेय हैं। उनसे भी राशि लौटाने की मांग की है।
ब्रांच मैनेजर ने भी निदेशक के खिलाफ लिखाई एफआईआर
बागेश्वर। ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें भी बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। बताया कि निवेशकों की राशि लौटाने को लेकर उदयपुर राजस्थान में खुद उन्होंने भी थाने में निदेशक विजय पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजस्थान के राज्यपाल से भी मिलकर उन्हें बताई है। बताया कि वह स्थानीय स्तर पर भी निदेशक मंडल के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले हैं। बताया कि अन्य ब्रांचों में भी यही हाल है। सभी मैनेजरों ने मिलकर कार्रवाई की मांग की है।