{"_id":"58de96d64f1c1b174063d937","slug":"angered-woman-sitting-on-the-bank-in-the-bank-if-she-did-not-get-a-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन न मिलने से नाराज महिला बैंक में धरने पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन न मिलने से नाराज महिला बैंक में धरने पर बैठी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोन न मिलने से नाराज एक महिला बैंक ऑफ बड़ौदा में धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप था कि बैंक के लोन न देने से वह अपना स्वरोजगार शुरू नहीं कर पा रही है।
शुक्रवार की सुबह बनखोला निवासी गायत्री बैंक ऑफ बड़ौदा की बागेश्वर शाखा में पहुंची। यहां पर उसने बैंक के अधिकारियों पर लोन स्वीकृत न करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। गायत्री का कहना था कि ऋण के लिए उसका खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से ब्याज उपादान योजना में चयन हुआ। जब उसने लोन लेने के लिए बैंक में आवेदन किया तो उसके आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। इसकी शिकायत तमाम स्तर पर करने के बाद भी उसे लोन नहीं दिया जा रहा है। इससे खिन्न होकर वह धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो रही है। इस मामले में बैंक के प्रबंधक अशोक रावल ने बताया कि लोन के लिए महिला ने जो कागजात लगाए हैं वह अपूर्ण हैं। इस महिला की दो अलग-अलग वोटर आईडी हैं। कागजात अधूरे होने पर ही लोन के लिए दी गई यह फाइल बैंक से दो बार विभाग को वापस भेजनी पड़ी है। लोन देने के लिए आवेदक को जरूरी कागजात बैंक को उपलब्ध कराने जरूरी है।
विज्ञापन