फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anger among NSUI workers due to irregularities in exam results on Samarth portal in bageshwar

Bageshwar News: समर्थ पोर्टल पर परीक्षाफलों में हो रही गड़बड़ी पर NSUI नाराज, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Oct 2024 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 21 Oct 2024 01:17 PM IST
सार

समर्थ पोर्टल पर परीक्षाफल में गड़बड़ी के मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बीडी पांडेय परिसर में निदेशक कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द परीक्षाफल में सुधार करने की मांग की।
 

विज्ञापन
Anger among NSUI workers due to irregularities in exam results on Samarth portal in bageshwar
समर्थ पोर्टल पर परीक्षाफल में गड़बड़ी के मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर में समर्थ पोर्टल पर परीक्षाफल में गड़बड़ी के मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बीडी पांडेय परिसर में निदेशक कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द परीक्षाफल में सुधार करने की मांग की।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि पोर्टल में दिख रहे परीक्षाफल में गड़बड़ी हुई है। इंटरनल अंक नहीं दिख रहे हैं। परीक्षाफल में गड़बड़ी के कारण विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। समस्या को परिसर प्रशासन के सामने रखने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। विद्यार्थियों ने जल्द परीक्षाफल की गड़बडी दूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- नैनीताल में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली: कुमाऊं कमिश्नरी का होगा घेराव, महंगाई और पलायन के मुद्दों पर भड़के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ललित कुमार, अजय कुमार, नीरज जोशी, प्रीति बोरा, कवींद्र प्रसाद, संस्कार भारती, मयंक धौनी, प्रेम दानू, दिवाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed