फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anganwadi workers said, we are not afraid of dismissal

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, हमें बर्खास्तगी का डर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers said, we are not afraid of dismissal
कपकोट तहसील में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग की ओर से नोटिस जारी होने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटी रहीं। तहसील परिसर में धरना दे रही आंगनबाड़ी, मिनी, सहायक कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें बर्खास्तगी का डर नहीं है। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से उनका आंदोलन और तीव्र हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुपरवाइजर सुनीता वर्मा और रेनू नगरकोटी ने धरने पर बैठी वर्कर को नोटिस की जानकारी दी लेकिन कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। जिला उपाध्यक्ष लीला आर्या ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर आंगनबाड़ी केंद्रों का सुचारु संचालन करें। यदि इसके बाद भी कार्यकर्ता काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ शासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, देवकी रावल, मरियम डेविड, मुन्नी आर्या, राहिला तबस्सुम, रीना गुरुरानी, निर्मला वर्मा, मोहनी पर्वतीय, सरिता टम्टा, बीना धपोला, शशि पांडे, पुष्पा मिश्रा ने धरना दिया।
विज्ञापन

बच्चों को आंगनबाड़ी मैडम के काम पर लौटने का इंतजार
बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 28 दिन से हड़ताल पर हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चे अपनी मैडम के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में आंगनबाड़ी के 558 पूर्ण केंद्र और 276 मिनी केंद्र हैं। इनमें 1392 आंगनबाड़ी, सहायक, मिनी वर्कर कार्यरत हैं। हड़ताल के कारण सारे केंद्र बंद हैं। इससे काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिले के तीनों ब्लॉकों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 14148 बच्चे, 1715 गर्भवती महिलाएं और 1871 धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। जिन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों की मदद से लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मांगे शीघ्र पूरी करने की मांग
गरुड़(बागेश्वर)। मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गरुड़ में धरना दे रही हैं। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में संगठन की भगवती जोशी, विमला कोहली, नीमा गोस्वामी, पंकजा कोहली ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फरर्स्वाण, कांग्रेस के नेता प्रकाश कोहली, भुवन पाठक, सुनील पांडे, हीरा सिंह बोरा, जिला पंचायत सदस्य रूपा कोरंगा, जितेंद्र मेहता, बालकृष्ण आदि ने सरकार से मांगे शीघ्र पूरी करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed