{"_id":"65da277d311f0a81f4097645","slug":"anganwadi-workers-persist-in-boycotting-work-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104569-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कार्य बहिष्कार पर डटीं रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कार्य बहिष्कार पर डटीं रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Sat, 24 Feb 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने विभागीय कार्य समेत चुनाव और स्वास्थ्य विभाग के कार्य भी नहीं करने का फैसला किया है।
शनिवार को नुमाइशखेत मैदान में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाल वाटिका से लेकर अन्य विभागीय कार्यों को वह पूरी निष्ठा से पूरा करती हैं। वर्तमान में चुनाव से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास है। कई कार्य एक साथ करने के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ता 600 रुपये रोजाना के हिसाब से महीने में 18000 रुपये मानदेय देने, सेवानिवृत पर दो लाख रुपये देने का प्रावधान करने, गोल्डन कार्ड की सुविधा से जोड़ने आदि मांगोंं को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। इस मौके पर बसंती देवी, चंपा गोस्वामी, दुर्गा टम्टा, किरन साह, विमला देवी, मुन्नी पांडेय, भागीरथी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद