फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anganwadi workers boycott take home ration distribution

आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं ने किया टेक होम राशन वितरण का बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers boycott take home ration distribution
बागेश्वर विकास भवन परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का आंदोलन जारी है। हड़ताल कर रहीं कार्यकर्ताओं ने पांच अक्तूबर को होने वाले टेक होम राशन वितरण का बहिष्कार किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और कांग्रेसियों ने विकास भवन जाकर कार्यकर्ताओं की हड़ताल के समर्थन में धरना दिया। सरकार से कार्यकर्ताओं की जायज मांग को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग कर रही हैं। 28 सितंबर से कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू किया है। चार अक्तूबर से विकास भवन में धरना चल रहा है। मंगलवार को कपकोट के पूर्व विधायक फर्स्वाण सहित अन्य कांग्रेसियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि बाल विकास मंत्री महिला होकर भी महिला कार्मिकों की परेशानी का संज्ञान नहीं ले रही हैं। अगर सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी नहीं करेगी तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, किशन कठायत, कुंदन गोस्वामी, प्रकाश पंडा, नवीन रौतेला, आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, लीला आर्या, इंद्रा रावत, मरियम डेविड, जानकी चौबे, जया पांडेय, आशा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो गुट, एक हड़ताल पर, एक काम पर
बागेश्वर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो संगठन हैं। एक संगठन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन हड़ताल पर है तो उत्तरांचल आंगनबाड़ी मजदूर संघ के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। आंदोलनकारी संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी का कहना है कि उनके जिले के अधिकांश केंद्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके साथ हैं, जबकि दूसरे संगठन की जिला महामंत्री गीता धपोला का कहना है कि उनका संगठन बड़ा है और जिले के अधिकांश केंद्रों पर कामकाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed