फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   anganbadi workers protested infront of rekha arya

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया रेखा आर्या का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
anganbadi workers protested infront of rekha arya
बागेश्वर में बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। गणतंत्र दिवस पर बागेश्वर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इसके जवाब में मंत्री रेखा ने कहा कि सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से काम पर लौटने की अपील की। कहा कि उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन

रेखा आर्य के समझाने पर भी आंगनबाड़ी, मिनी, सहायक कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भी धरने पर डटी रही। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा। इनमें लीला आर्या, इंदिरा रावत, मंजू वर्मा, जानकी आर्या, नीमा, मरियम डेविड, सरिता टम्टा, जानकी चौबे, सरोज, राहिला तबस्सुम, हंसी ऐठानी, दीपा कोरंगा, हंसा देवी, हेमा मेहता, जानकी ऐठानी, लीला, कमला, अंजू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed