{"_id":"632b5a608c2e033a46636bb7","slug":"anemia-screening-camp-bageshwar-news-hld4764908193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता कार्यक्रम के साथ लगाया एनीमिया जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता कार्यक्रम के साथ लगाया एनीमिया जांच शिविर
विज्ञापन
बागेश्वर के विवेकानंद स्कूल में जनजागरूता कार्यक्रम में बालिका को सम्मानित करते अतिथि। संवाद न?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमिया जांच शिविर लगाया गया। 269 छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। 54 बालिकाओं में रक्ताल्पता (एनीमिक) पाई गई। डॉक्टरों ने आवश्यक सलाह के साथ आयरन, विटामिन की गोलियां दीं। विशेषज्ञों ने कहा कि फल, सब्जी और दाल के सेवन से खून की कमी दूर होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू नगरकोटी ने बताया कि स्थानीय फल, सब्जी, दालों का सेवन करना चाहिए। रक्त की कमी को इससे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जंक फूड का त्याग करना अच्छी सेहत का राज है।
एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने विटामिन, प्रोटीन, बसा, कार्बोहाइड्रेट और खनिज लवण युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने को कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. पंकज पंत, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।