फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An old woman going to invite her granddaughter for her wedding died due to electric shock in kapkot

Bageshwar: पोती के विवाह का निमंत्रण देने जा रही वृद्धा की करंट की चपेट में आने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

Sat, 03 May 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 01:53 PM IST
सार

पोती की शादी का निमंत्रण कहने घर से गांव जा रही एक बुजुर्ग महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
An old woman going to invite her granddaughter for her wedding died due to electric shock in kapkot
लीला देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में पोती की शादी का निमंत्रण कहने घर से गांव जा रही एक बुजुर्ग महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

कपकोट तहसील के गोगिना में बृहस्पतिवार शाम तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के कारण बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया था। पेड़ पोल की सपोेर्टिंग वायर से लगा हुआ था। इस कारण गीली जमीन में करंट फैल गया। देर शाम गांव निवासी लीला देवी (62) पत्नी पत्नी स्व. खुशाल सिंह अपनी पोती की शादी का निमंत्रण कहने घर से निकली थी। पोल के पास से गुजरने के दौरान उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। लीला देवी का लड़का दिल्ली में नौकरी करता है। उनकी एक लड़की की शादी हो गई है।

विज्ञापन

यूपीसीएल के खिलाफ लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद लोगों में यूपीसीएल के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने यूपीसीएल की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा देने के लिए कमेटी गठित
यूपीसीएल ने करंट से महिला की मौत के मामले में कमेटी बना दी है। कमेटी में ईई यूपीसीएल अल्मोड़ा, एई यूपीसीएल अल्मोड़ा और एई यूपीसीएल बागेश्वर को कमेटी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद महिला के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

संचार सुविधा नहीं होने से देर से मिली सूचना
गोगिना में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीण पुलिस और यूपीसीएल को हादसे की सूचना देर से दे पाए। सूचना पाकर पुलिस और यूपीसीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लंबे समय से यहां के लोग बदहाल संचार सेवा को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।



बुजुर्ग महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मामले की सूचना मिलते ही एई और जेई को मौके पर भेज दिया गया था। - मो. अफजाल ईई यूपीसीएल बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed