फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Amrit Sarovar Inaugrated

1.20 लाख लीटर क्षमता के अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar Inaugrated
:र्यावओ दिवस पर बागेश्वर के छतीना में पौधरोपण करते डीएम और अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत डीएम विनीत कुमार ने पंत क्वैराली में 1.20 लाख लीटर जल संग्रहण क्षमता के अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए अमृत सरोवरों के निर्माण, प्लास्टिक उन्मूलन, ग्लेशियरों की सुरक्षा सहित तमाम निर्देश दिए। पंतक्वैराली में श्रमदान के बाद डीएम और अन्य अधिकारियों ने सरोवर के आसपास पौधरोपण किया। कार्यक्रम में डीएफओ हिमांशु बागरी, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, प्रभारी सीडीओ संजय कुमार सिंह सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इधर, जिला जज एसएमडी दानिश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजु सिंह मुंडे, रेंजर श्याम सिंह करायत और वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने फलदार और छायादार पौधे रोपे।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने भी किया पौधरोपण
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी ने देवकी लघु वाटिका में गोष्ठी और पौधरोपण किया। स्वयंसेवियों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मेें सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कपकोट के तिमिलाबगड़ में रेशम विभाग की ओक टसर विकास परियोजना और संजीवनी संस्था की ओर से मणिपुरी बांज के पौधे रोपे गए। संचालन संजीवनी संस्था के विनोद सिंह घुघुत्याल ने किया। जन शिक्षण संस्थान की ओर से द्वारिकाछीना में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल, कमल जोशी आदि मौजूद रहे। सेवाभारती किशोरी विकास प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा सत्र चलाया गया। कार्यक्रम में मातृमंडल सेवा भारती की अध्यक्ष सुनीता भट्ट, रीता गोयल, रेखा गोस्वामी आदि मौजूद थे। रामउावि लेटी के शिक्षक प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताएं कराई। बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाकर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ और गढ़खेत रेंज में भी पौधरोपण
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज बैजनाथ और गढ़खेत ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह पूर्वक मनाया। वन रेंज बैजनाथ ने अमृत सरोवर योजना के तहत सरला ताल कौसानी में श्रमदान के साथ साथ पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, एसडीएम आरके पांडे, रेंजर हरीश खर्कवाल आदि थे।

ग्वालदम में भी हुई गोष्ठी
ग्वालदम /गरुड़ (बागेश्वर)। जन शिक्षण संस्थान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरकोट में एक गोष्ठी कर पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जेएसएस की कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने कहा कि पौधों को संरक्षित करने का पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का अनुभव आज तक बेहतर रहा है। पर्यावरण दिवस पर हुई हुई गोष्ठी में जवड़ास्टेट और सिरकोट की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। वहां पर जेएसएस की मास्टर ट्रेनर रेखा पुरोहित, निशा, रोशनी, भावना, ललिता आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed