फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Amar Ujala honored the mercenaries

अमर उजाला ने किया मेधावियों का सम्मान 

Sun, 29 Jul 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 29 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored the mercenaries
बागेश्वर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में अतिथिगणों के साथ मेधावी, अभिभावक और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के  मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित इस समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डीएम रंजना राजगुरु, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मो. अकील अंसारी, एसपी प्रतिनिधि कोतवाल तिलकराम वर्मा ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में नेहा, रिया, उपासना, खुशी, कनक, विशाल, रुद्रांश, अमन, विद्या, रोहित, गौतम, शौर्य, संजनी ने गीत मन की वीणा से गूंजे घड़ी मंगलम... गीत पर, सीनियर वर्ग में दिव्या, रुचि, खुशबू, काजल, रेनू ने फूल-फूल की बसंती गीत प्रस्तुत किया। शिवांगी दानू द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य और नन्हे-मुन्नों के कार्यक्रम को खूब सराहा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सघन निगरानी जरूरी है। कहा कि ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान’ से मेधावियों को अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत, लगन, समर्पण की नई प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक मो. अकील अंसारी ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं ने इस साल भी बोर्ड परीक्षा में अपनी धमक दिखाई है। विशिष्ट अतिथि एसपी प्रतिनिधि कोतवाल तिलकराम वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा। अध्यक्षता कर रहीं कंट्रीवाइड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ आशा तिवारी ने कहा कि बच्चे ही समाज का अतीत, वर्तमान और भविष्य है। समारोह में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी, कपकोट जीआई के प्रभारी प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती,  विवेकानंद इंटर कालेज हिचौड़ी के सीएस पांडे, राइंका कांडा प्रधानाचार्य एसपी आर्य, राइंका असों  प्रधानाचार्य जेएस कोरंगा, इंका शामा प्रधानाचार्य एमएस कोरंगा, जिम कार्बेट प्रधानाचार्य पीसी कपिल, उपाध्यक्ष राजीव सिंह आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षक प्रशांत कुमार पांडेय ने किया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed