फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Air Force personnel telling the merits of Agniveer through cycle rally

Bageshwar News: साइकिल रैली से अग्निवीर की खूबियां बता रहे वायुसेना के जवान

Tue, 07 Mar 2023 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 07 Mar 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Air Force personnel telling the merits of Agniveer through cycle rally
बागेश्वर। युवाओं को अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने का संदेश देने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड को निकले वायुसेना के जवानों की साइकिल रैली मंगलवार को बागेश्वर पहुंची। 18 सदस्यीय दल का जिले में पुलिस की ओर से स्वागत किया गया। वायुसेना के जवान मिशन अग्निवीर जागरूकता के तहत 18 दिन में 1546 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना की ओर से दिल्ली से एक मार्च को साइकिल रैली उत्तराखंड के लिए रवाना हुई। दलनायक विंग कमांडर सम्राट ने बताया कि रैली के माध्यम से वायुसैनिक समाज और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, साफ-सफाई रखने, रोड सेफ्टी और शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश देने के साथ ही युवाओं को अग्निपथ योजना की जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत उन्हें नए बदलावों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर जवानों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसके तहत सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस रखा गया है। इस एंट्रेंस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली रायवाला, श्रीनगर, कर्णप्रयाग होते हुए बागेश्वर पहुंची है। यहां से थल, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, मरचूला, रिखनीखाल, कोटद्वार और मेरठ होते हुए 18 मार्च को दिल्ली में यात्रा का समापन किया जाएगा। दल में डिप्टी लीडर विंंग कमाडर विनोद, स्क्वाडन लीडर सुप्रिया के अलावा और 16 जवान शामिल हैं। जिले में एसआई प्रह्लद सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने दल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed