फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Air Blown two tin

कांडा में तेज हवा में उड़ गई दो मकानों की छत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Air Blown two tin
कांडा के सिमकुना में उड़ी मकान की छत। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शुक्रवार को जहां जिला मुख्यालय में मौसम साफ रहा, वहीं कांडा क्षेत्र में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। हवा की चपेट में आने से सिमकूना गांव में दो परिवारों के घर की छत उड़ गई। गनीमत रही कि हादसे में परिवार वालों को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रभावितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सुबह के समय क्षेत्र में मौसम सामान्य था, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। शाम तक तेज हवाएं चलने लगी। हवाओं की चपेट में सिमकूना गांव की चंपा देवी पत्नी देवेंद्र कुमार और अशोक कुमार पुत्र रमेश राम के मकान और दुकान की टिन की छत उड़ गई। घटना के समय परिवार वाले घर पर ही थे, हालांकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इधर, प्रभावितों ने छत उड़ने की सूचना ग्राम प्रधान मोहन लाल को दी। प्रधान मोहन लाल ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। प्रभावितों के पंचायत घर में ठहराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, तेज हवाओं के बीच क्षेत्र में तेज बारिश भी हुई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बारिश से लोगों को राहत
अल्मोड़ा। शुक्रवार दोपहर को कुछ देर हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही बारिश के सीजन में बोई जाने वाली फसलों को भी लाभ पहुंचा है। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण मौसम में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। शुक्रवार दोपहर को अचानक कुछ देर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रुक-रुक कर हुई बारिश से जंगलों में आग की घटनाओं से भी राहत मिली। जिन स्थानों पर आग लगी थी वह बारिश होने से बुझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed