{"_id":"5759a00a4f1c1b17489c5580","slug":"agitators-returned-as-undeliverable-the-toll-collector-and-ee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने तहसीलदार और ईई को लौटाया बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने तहसीलदार और ईई को लौटाया बैरंग
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सनगाड़-बास्ती सड़क का निर्माण मानक के अनुसार करने की मांग को लेकर बास्ती के ग्रामीणों का सड़क संघर्ष समिति बास्ती क्रे बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी जारी रहा। कांडा तहसीलदार कृष्ण कुुमार और लोनिवि के ईई केके तिलारा आंदोलनस्थल पर पहुंचे। ईई ने आंदोलनकारियों को बताया कि सड़क निर्माणाधीन है।
जहां कहीं भी कोई डिफेेक्ट होंगे उन्हें मशीनों के जरिए दूर किया जाएगा। सड़क के प्रस्तावित कार्य भी तेजी कराए जाएंगे। तहसीलदार ने आंदोलनकारियों को आंदोलन समाप्त करने की अपील की जिसे आंदोलनकारियों को ठुकरा दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क की हालत खस्ता होने से हर कोई परेशान है। जान हथेली पर रखकर वाहन चलाए जा रहे हैं। पिछली बार आंदोलन किया लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान हो नहीं जाता तब तक आंदोलन की धार कमजोर नहीं होने दी जाएगी। क्रमिक अनशन में केदार सिंह, धन सिंह, मंगल सिंह और खड़क सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपा देवी और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह मेहरा ने किया।