{"_id":"57c9a4aa4f1c1bd2352cb1c7","slug":"agitation-against-inflation-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में महंगाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में महंगाई का विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में महंगाई का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीजल, पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ईश्वर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोमती पुल पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ता तेल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध स्वरूप अपने दोपहिया वाहनों को पेट्रोल पंप तक धक्का देकर पैदल ही ले गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए तेल की कीमतों को घटाने के बजाय बढ़ा रहे हैं। केंद्र सरकार को आम गरीब व्यक्ति की चिंता नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विरोध, प्रदर्शन करने वालों में दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, अंकुर उपाध्याय, सूर्यभानु दफौटी, हेम टंगड़िया, गोविंद टंगड़िया, सुनील चन्याल, कैलाश आर्या, विक्की मिश्रा, मनोज पांडेय आदि शामिल थे।