फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Admissions at Kanda, Kapkot, and Kathpudiachhina ITIs will now continue until July 25.

Bageshwar News: कांडा, कपकोट और कठपुड़ियाछीना आईटीआई में अब 25 जुलाई तक होंगे दाखिले

Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Admissions at Kanda, Kapkot, and Kathpudiachhina ITIs will now continue until July 25.
बागेश्वर। जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के युवा आगामी 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे जिससे कांडा, कपकोट और कठपुड़ियाछीना स्थित आईटीआई संस्थानों की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन

संशोधित समय सारणी के अनुसार अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन करने के साथ ही 22 से 25 जुलाई के मध्य अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे। 26 जुलाई को राज्य स्तरीय मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा जिसके आधार पर 27 जुलाई से दो अगस्त तक छात्र अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन कर सकेंगे। प्रथम काउंसलिंग के तहत सीटों का आवंटन चार अगस्त को होगा और आवंटित संस्थान में जाकर प्रवेश लेने की प्रक्रिया चार अगस्त से 10 अगस्त के बीच पूरी करनी होगी। नवीनतम जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रख सकते हैं।
विज्ञापन


.....कोट
आज के दौर में केवल डिग्री के भरोसे रहने के बजाय युवाओं के पास तकनीकी कौशल का होना जरूरी है। कांडा, कपकोट और कठपुड़ियाछीना आईटीआई में रोजगारपरक कोर्स संचालित हैं। आवेदन की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ने से उन युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो पहले पंजीकरण से चूक गए थे। युवाओं को इस मौके का लाभ उठाकर हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनना चाहिए। -प्रवीण चंद्र गोस्वामी, सेवायोजन अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed