फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Admission to students of general category on OBC, ST seats

ओबीसी, एसटी सीटों पर सामान्य वर्ग के छात्रों को मिले प्रवेश

Fri, 18 Aug 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 18 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Admission to students of general category on OBC, ST seats
प्राचार्य का घेराव करते एबीवीपी के छात्र। - फोटो : amar ujala

महाविद्यालय में रिक्त पड़ी ओबीसी व एसटी कोटे की सीटों में सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं प्रवेश देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र संघ ने प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरान छात्रों और प्राचार्य के बीच नोकझोंक भी हुई। प्राचार्य द्वारा इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने का भरोसा देने पर छात्र शांत हुए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एबीवीपी के छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में ओबीसी और एसटी कोटे की सीटें रिक्त पड़ी हैं। ओबीसी और एसटी के छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन नहीं करने की स्थिति में इन रिक्त सीटों पर सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान प्राचार्य और छात्र नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। प्राचार्य डॉ. एससी पंत द्वारा रिजर्व सीटों में प्रवेश को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर बातचीत करने का आश्वासन देने के बाद ही छात्र नेता शांत हुए। घेराव करने वालों में प्रमोद मिश्रा, अंकित ऐठानी, मनीष, योगेश जोशी, राजेंद्र दानू, रोहित पंत, सुरेंद्र नेगी आदि छात्र नेता शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed