फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Admission in SOS Bheemtal

लापता गाइड के बच्चों की परवरिश और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Admission in SOS Bheemtal
Admission in SOS Bheemtal
बागेश्वर। सुंदरढूंगा ग्लेशियर में लापता हुए गाइड खिलाफ सिंह के अनाथ बच्चों की परवरिश और शिक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन उठाएगा। गाइड के तीनों बच्चों को सेव अवर सोल (एसओएस) भीमताल भेजने की तैयारी चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही बच्चे एसओएस परिवार का हिस्सा बन जाएंगे।
विज्ञापन

वाछम गांव के जैंकुनी निवासी खिलाफ सिंह गाइड का काम कर अपना और तीन बच्चों का भरण पोषण करते थे। 12 अक्तूबर को वे बंगाल के पांच ट्रैकरों को लेकर सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए थे। 17 से हुई भारी बर्फबारी के कारण पांचों ट्रैकरों की मौत हो गई और खिलाफ सिंह लापता हो गए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से 21 से 25 अक्तूबर तक चले सर्च अभियान में ट्रैकरों के शव तो मिले लेकिन खिलाफ सिंह का पता नहीं चल सका। परिजनों और ग्रामीणों ने गाइड को मृतक मानते हुए उनका अंतिम क्रियाकर्म संपन्न करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद खिलाफ की बड़ी बेटी खष्टी, बेटा गोलू और सबसे छोटी बेटी अनाथ हो गए। जिनकी शिक्षा, पालन-पोषण के लिए परिजनों ने प्रशासन से मांग की थी। स्कूल से बच्चों की टीसी प्राप्त कर प्रशासन ने एसओएस में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करा दी है। जल्द ही बच्चों को भीमताल भेज दिया जाएगा।

गाइड खिलाफ सिंह के परिजनों ने बच्चों की परवरिश की समस्या प्रशासन के सामने रखी थी। तीनों अनाथ बच्चों को एसओएस भीमताल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जहां रहकर वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।
पारितोष वर्मा, एसडीएम कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed