फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Administration should report the investigation to the public: ZIP member

प्रशासन जांच रिपोर्ट करे सार्वजनिक : जिपं सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Administration should report the investigation to the public: ZIP member
बागेश्वर। जिला पंचायत में समान बजट आवंटन समेत तमाम मांगों को लेकर आंदोलन चला रहे जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि उन लोगों के आरोप गलत हैं तो प्रशासन आरोपों को गलत करार दे, या जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में धरना दे रहे जिपं सदस्यों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि उन लोगों के आंदोलन को दो महीने का समय बीतने जा रहा है, तमाम आश्वासनों के बाद भी कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। कहा कि जिपं में 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रख लिया जा रहा है। नियुक्तियों में धांधली की गई है। आरोपों की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, इंदिरा परिहार, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या ने कहा कि यदि उन लोगों के आरोप गलत हैं तो प्रशासन आरोपों को गलत करार दे, अन्यथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे। कहा कि आंदोलन मांग पूरी होने के बाद ही स्थगित किया जाएगा। जिपं सदस्यों के आंदोलन को कांग्रेस नेता रंजीत दास समेत तमाम लोगों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed