फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Actu Strike in Bageshwar

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्त्रियों ने निकाली रैली

Fri, 02 Sep 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Fri, 02 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Actu Strike in Bageshwar
बागेश्वर में एक्टू की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्त्रियों ने शुक्रवार को रैली निकाली। आशाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सभी मांगों पर शासनादेश जारी करने की मांग की। सोमवार को आशा कार्यकर्त्रियों ने जिला अस्पताल से लेकर गोमती पुल तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


आशाओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने, वेतन विसंगति दूर करने सहित तमाम मांगें उठाई। कहा कि दूरस्थ, दुर्गम क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को आशा कार्यकर्त्रियां पूरे मनोयोग से कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। इस दौरान आशाओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो तो उन्हें आंदोलन उग्र करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद कार्यकर्त्रियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेजा। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सीमा खान, सरस्वती कोरंगा, पुष्पा देवी, हीरा देवी, गोमती देवी, रजनी देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्त्रियां शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed