{"_id":"5c8d3e19bdec22145c46d82a","slug":"action-of-the-movement-against-the-difficulty-do-not-become-different-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक न बनने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक न बनने पर आंदोलन की चेतावनी
Sat, 16 Mar 2019 11:49 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना में बैठक करते जन संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघर्ष समिति की बैठक में कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक न बनने और नव स्वीकृत आईटीआई में कक्षाओं का संचालन न होने पर सख्त नाराजी जताई गई। वक्ताओं ने कहा अलग ब्लाक बने बिना क्षेत्र का कतई विकास संभव नहीं है। उन्होंने दोनों मांगें जल्द पूरी न होने पर लोकसभा चुुनाव बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
कठपुड़ियाछीना में अध्यक्ष नरेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा क्षेत्र के गांवों से बागेश्वर ब्लाक मुख्यालय की दूरी 15 से 65 किमी है। अधिक दूरी होने से गांवों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को समय पर विकास योजनाओं तक की जानकारी नहीं हो पाती है।
इसी तरह नव स्वीकृत आईटीआई में अभी तक प्रवेश भी शुरू नहीं हो सके हैं। व्यावसायिक शिक्षा नहीं मिलने के कारण बेरोजगार अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे हैं। लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने और लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। वहां महेश मिश्रा, नारायण मेहता, देवी दत्त मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, गोविंद मनकोटी, पूरन असवाल, पूरन रावत और शंभू दत्त मिश्रा थे।