{"_id":"59b043b94f1c1bfd7f8b47b2","slug":"accused-out-of-police-s-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी अभी नहीं धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी अभी नहीं धरा गया
कपकोट (बागेश्वर), अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मल्ला दानपुर क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को भी नहीं दबोच सकी है। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में स्लाइड टेस्ट करा लिया है। स्लाइड को जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि मल्लादानपुर क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय गेस्ट टीचर ने अपनी रिपोर्ट में पड़ोसी चौड़ा गांव के युवक देवेंद्र खिंचवाल पर विवाह का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी सिंचाई विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। विवाह की बात करने पर वह अब मुकर गया है। होहल्ला करने पर जान से मारने की घमकी देने का आरोप मढ़ा था।
थानाध्यक्ष एसपीएस रायपा ने बताया कि धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का जिला अस्पताल में स्लाइड टेस्ट कराकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ब्यूरो