{"_id":"63af2b45d38c41109a0458f4","slug":"accident-injured-seven-people-bageshwar-news-hld487038081","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: किलपारा से ढोक्टीगांव लौट रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: किलपारा से ढोक्टीगांव लौट रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के किलपारा से ढोक्टीगांव लौट रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। चार लोगों को जिला अस्तपताल रेफर कर दिया है। अन्य का सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ढोक्टीगांव के ग्रामीण किलपारा में चल रही अलखनाथ पूजा में शामिल होकर बोलेरो संख्या यूके02 टीए 2212 से लौट रहे थे। अरम के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में केशर सिंह पुत्र गोबर सिंह (73), नरेंद्र सिंह (46) पुत्र प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह (42) पुत्र कुंवर सिंह, गोपुली देवी (65) पत्नी दान सिंह, चनुुली देवी (80) पत्नी हिम्मत सिंह, गुलाब राम (55) पुत्र सोबन राम, ईश्वर सिंह (33) पुत्र प्रताप सिंह, दान सिंह (70) पुत्र विजय सिंह सभी निवासी ढोक्टीगांव, बहादुर सिंह (45) पुत्र खुशाल सिंब निवासी तीख और वाहन चालक गोपाल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ढोक्टीगांव घायल हो गए। हादसे के समय सोराग गांव के पिकअप चालक भगवत सिंह कपकोट को आ रहे थे। उन्होंने तत्काल 108 को सूचित किया। चालक को छोड़कर अन्य घायलों को 108 के माध्यम से कपकोट सीएचसी लाया गया। सभासद तनुज तिरुवा ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सक डॉ. ज्योति यादव और डॉ. अनुभवा कुमार ने घायलों का उपचार किया।
प्राथमिक उपचार के बाद प्रकाश सिंह, गुलाब राम, चनुली देवी और बहादुर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।