फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accident in Kapkot

शामा सामान पहुंचाकर लौट रहा ट्रक खाई में गिरा, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accident in Kapkot
बागेश्वर के जसरौली में हादसे के बारे में जानकारी लेते उफ निरीक्षक अकरम अहमद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सामान पहुंचाकर शामा से लौट रहा ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रक यूके 02 सीए 0155 शनिवार रात करीब 10 बजे मनरेगा का सामान शामा पहुंचाकर वापस लौट रहा कपकोट से छह किमी पहले ग्राम जसरौली के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही कपकोट थाने से एसआई अकरम अहमद के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रात करीब सवा 11 बजे घायलों को खाई से निकाला गया। हादसे में मोहल्ला मंडलसेरा निवासी चालक राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह, ग्राम सिनौला निवासी दीपक पुत्र लक्ष्मण और दिनेश सिंह पुत्र ललित घायल हो गया। दिनेश को गंभीर चोटें आई हैं। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। तीनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेस्क्यू दल में एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेश, गिरीश टाकुली, हरीश नाथ, थाने के कांस्टेबल प्रकाश कठायत, त्रिभुवन मर्तोलिया, देवेंद्र वर्मा के साथ ही फायर कर्मी और स्थानीय लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed