{"_id":"5ceae3a0bdec220750609252","slug":"accident-in-bageshwar-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, विवाहिता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, विवाहिता की मौत
Mon, 27 May 2019 12:36 AM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 27 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
रतमोली के पास एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई इससे कार में सवार फौजी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। फौजी को गंभीर हालत में पहले हल्द्वानी और वहां से बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद फौजी की पत्नी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मनोज सिंह (28) पुत्र खुशाल सिंह पिथौरागढ़ जिले के गणेश चौक बेड़ीनाग के रहने वाले हैं और सात कुमाऊं रेजीमेंट में सैनिक हैं। इन दिनों उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है। मनोज सिंह करीब 15 दिन पहले छुट्टियों पर घर आए थे। शुक्रवार को मनोज अपनी पत्नी सोनिका सिंह के साथ (23) कार यूके 05 बी 4440 से कौसानी घूमने गए। शनिवार को मनोज पत्नी के साथ कुलारंगचौड़ स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। शाम को अचानक मनोज ने पत्नी सोनिका से बेड़ीनाग अपने घर चलने को कहा। करीब सात बजे वह कुलारंगचौड़ से बेड़ीनाग के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
कुलारंगचौड़ से दो किमी दूर रतमोली के पास अचानक मनोज की कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची राजस्व और सिविल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दंपति को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सोनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में भी जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे बरेली के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
घर वालों की मान लेते तो टल सकता था हादसा
मनोज और सोनिका ने माता पिता की बात मान ली होती हो यह हादसा टल सकता था। परिजनों की मानें तो सोनिका के माता पिता और मनोज के पिता खुशाल सिंह ने भी मनोज को शनिवार को ससुराल से आने से मना किया था। उन्होंने पुरानी मान्यताओं का हवाला भी दिया था लेकिन मनोज नहीं माना। वह पत्नी के साथ बेड़ीनाग को चल दिया और यह हादसा हो गया।