फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   abvp in bageshwar and NSUI won in kupkot

बागेश्वर में अभाविप, कपकोट में एनएसयूआई विजयी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
abvp in bageshwar and NSUI won in kupkot
abvp in bageshwar and NSUI won in kupkot - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ जोशी विजयी रहे। सौरभ को 747 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी लता 626 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी उमेश सिंह दुबड़िया 122 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा जयदीप कुमार उपाध्यक्ष, विद्या पांडे छात्रा उपाध्यक्ष, भूपेश कुमार सचिव, अर्जुन थापा संयुक्त सचिव, सचिन कठायत कोषाध्यक्ष, मनोज चंद्र बचखेती विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ और निर्दलीय लता के बीच कड़ी टक्कर रही। सौरभ जोशी ने लता को 121 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर जयदीप कुमार को 677 मत मिले, जबकि विनय कुमार आर्या को 644 मत मिले। जयदीप ने विनय कुमार को 33 मतों से पराजित किया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विद्या पांडे ने बीना रावत को 301 मतों से पराजित किया। विद्या को 879 और बीना को 578 मत मिले। सचिव पद पर भूपेश कुमार को 775 मत और मोहित सिंह रावल को 630 मत मिले। भूपेश ने मोहित को 145 वोट से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव पद पर अर्जुन थापा को 731 मत मिले, जबकि नवीन सिंह नगरकोटी को 696 मत मिले। अर्जुन थापा ने 35 मतों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कठायत ने योगेश जोशी को 924 वोट से हराया। सचिन को 943, जबकि योगेश को 519 मत मिले।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मनोज चंद्र बचखेती 669 मत मिले। अकील सिद्दीकी को 430, नितिन कुमार साह को 293 मत मिले। दीप्ति धौनी निर्विरोध सांस्कृतिक सचिव चुनी गई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाजार में विजयी जुलूस निकाला। सभी पदों पर 61 मत नोटा मिले। प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ डॉ. नरेश कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी को निर्दलीय से मिली टक्कर
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में एबीवीपी के सौरभ जोशी और निर्दलीय लता के बीच कांटे की टक्कर रही है। एनएसयूआई के प्रत्याशी उमेश सिंह दुबड़िया को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिले के सबसे बड़े कॉलेज बागेश्वर में एनएसयूआई के प्रत्याशी की हार को संगठन के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। पंचायत चुनाव निकट हैं। ऐेसे में एनएसयूआई की हार से कांग्रेस के नेताओं को जोरदार झटका लगा है। यहां पिछली बार भी निर्दलीय प्रत्याशी शशांक वर्धन जीते थे।
कांडा महाविद्यालय में में संतोषी बनीं अध्यक्ष
कांडा/बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांडा में संतोषी अध्यक्ष, वंदना नेगी उपाध्यक्ष, लता कांडपाल सांस्कृतिक सचिव, मीना राठौर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, नीलम आर्या संयुक्त सचिव, प्रियंका भंडारी कोषाध्यक्ष, किरन कांडपाल कला संकाय प्रतिनिधि चुनी गई। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
डिग्री कॉलेज कपकोट में एनएसयूआई की जीत
कपकोट/बागेश्वर। स्व चंद्रसिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट (बागेश्वर) में एनएसयूआई की दीपा कोरंगा अध्यक्ष, सुनील आर्या उपाध्यक्ष, हंसा कुंवर छात्रा उपाध्यक्ष, नवीन सिंह कपकोटी सचिव, प्रिया सांस्कृतिक सचिव, रमेश सिंह ऐठानी कोषाध्यक्ष चुने गए। रेखा गोस्वामी निर्विरोध संयुक्त सचिव चुनी गई। एनएसयूआई को सात पदों पर जीत मिली है।
छात्रसंघ अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा कोरंगा को 163 मत मिले। इसी पद पर ममता दानू को 108 मत मिले। दीपा कोरंगा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी प्रत्याशी ममता दानू को 55 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। चार वोट अवैध, जबकि दो नोटा पाए गए।
उपाध्यक्ष पद पर सुनील आर्या को 156 मत मिले। इसी पद पर सुरेश सिंह को 108 मत मिले। 12 अवैध, एक नोटा पड़ा। सुनील ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश को 48 मतों से पराजित किया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर हंसा कुंवर को 166 मत मिले। इसी पद की सुनीता गोस्वामी को 103 वोट मिले। जिसमें सात अवैध, एक नोटा पड़ा। हंसा कुंवर ने सुनीता गोस्वामी को 63 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर नवीन सिंह कपकोटी को 168 मत मिले। इसी पद पर खीम सिंह गड़िया को 102 मत मिले। नवीन कपकोटी ने प्रतिद्वंद्वी खीम सिंह को 66 मतों से पराजित किया।

सांस्कृतिक सचिव पद पर प्रिया को 176 मत मिले। कविता को 93 मत मिले। जिसमें आठ अवैध पड़े। प्रिया ने 83 मतों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह ऐठानी को 161 मत मिले। इसी पद पर रमेश सिंह को 105 मत मिले। जिसमे नौ अवैध, एक नोटा मिला। रमेश सिंह ऐठानी ने रमेश सिंह को 56 मतों से पराजित किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नीमा ऐठानी को 173 मत मिले। जिसमें आठ अवैध, एक नोटा पड़ा। इसी पद पर ममता मेहरा को 95 मत मिले। नीमा ऐठानी ने 78 मतों से जीत हासिल की। रेखा गोस्वामी निर्विरोध संयुक्त सचिव चुनी गई। कुल 297 में से 277 मत पड़े। एनएसयूआई से जुड़े पूर्व छात्रसंघ सचिव प्रकाश जोशी ने दावा किया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, सांस्कृतिक सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि पर संगठन के प्रत्याशियों को जीत मिली। विजयी प्रत्याशियों ने कॉलेज से भराड़ी तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed