फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ABVP demands investigation into student's admission

Bageshwar News: एबीवीपी ने की छात्र के प्रवेश की जांच की मांग

Sat, 03 Aug 2024 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 03 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
ABVP demands investigation into student's admission
बागेश्वर। एबीवीपी ने पंडित बीडी पांडे परिसर में एक छात्र के प्रवेश की जांच की मांग उठाई है। संगठन ने छात्र पर फर्जी तरीके से प्रवेश लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिसर निदेशक को सौंप गए ज्ञापन में अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित एक छात्र ने धोखाधड़ी से प्रवेश लिया है। कहा कि छात्र की ओर से जमा अंकपत्र में भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक में 35 अंक प्राप्त है जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंकों की होती है। इधर, परिसर निदेशक डॉ. दीपा कुमारी ने बताया कि पत्र प्रवेश समिति संयोजक को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक बबलू मेहरा, प्रदेश सह मंत्री सौरभ जोशी, छात्रसंघ सचिव रोहित कुमार, नगर मंत्री पंकज कुमार, हरेंद्र दानू, ललिता दानू, शालिनी, पूजा, रितु मिश्रा, तानिया भट्ट, मनोज सिंह थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed